Hamirpur News: बारिश और नाले के पानी से कॉलेज में जलभराव, शिक्षण कार्य ठप
हमीरपुर, सितम्बर 6 -- Hamirpur News: बिवांर। लगातार एक पखवाड़े से हुई बारिश से कॉलेज परिसर पानी से लबालब भर गया है, जिसकी वजह से बच्चों ने कॉलेज आना बंद कर दिया है। सफाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी हो रही है। विकासखंड मुस्करा के ग्राम उमरी स्थित शाश्वत शांति इंटर कॉलेज के सामने नाला निकला हुआ है। एक पखवाड़े से हुई बारिश से नाला में बनी पुलिया चोक हो गई है, जिससे बारिश और नाले का पानी कॉलेज परिसर में भरा हुआ है। पानी अधिक होने से एक सप्ताह से कॉलेज में छात्रों ने आना बंद कर रखा है। तीन दिन पहले एक अभिभावक को कॉलेज परिसर में सांप ने काट लिया था, जिससे भय का माहौल है। अभिभावकों ने बच्चों को भेजना बंद कर दिया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार पालीवाल ने बताया कि एक सप्ताह से कॉलेज परिसर पानी से लबालब भरा है। बच्चों ने स्कूल आना बंद कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.