हमीरपुर, जुलाई 14 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। निर्माणाधीन बारातशाला में काम कर रहे मजदूर की कार्यस्थल से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मजदूर को साथी मजदूर सीएचसी लेकर भागे, जहां डॉ.अरविंद यादव ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे मृतक के परिजनों में कोहरामच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

मृतक की पहचान मझगवां थानाक्षेत्र के कुछेछा गांव निवासी बृजगोपाल ने बताया कि उसका 50 वर्षीय चचेरा भाई अर्जुन अहिरवार बिलरख गांव में निर्माणाधीन सरकारी बारातशाला में मजदूरी कर रहा था। कई दिनों से पाँच मजदूर काम पर लगे हुए थे। मंगलवार सुबह तकरीबन 10 बजे अर्जुन बीम के लिए लोहे की सरिया दे रहा था। तभी सरिया ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार ...