हमीरपुर, अक्टूबर 19 -- मंदिर दर्शन जा रहे बाइक सवार घायल Hamirpur News: राठ। मंदिर दर्शन करने जा रहे दो युवकों की बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे घुस गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जनपद जालौन के परासन गांव निवासी विकास अपने साथी आकाश के साथ जलालपुर थानाक्षेत्र के भेड़ी मंदिर दर्शन करने के लिए आ रहे थे। तभी मंदिर के पास ही रास्ते में ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे घुस गई। जिसमें दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। दामाद की धमकियो से परेशान महिला पहुंची थाने

महिला ने दामाद और उसके परिजनों के खिलाफ दी तहरीर राठ। महिला ने पुत्री के सा...