Hamirpur News: बांध के पानी से उफनाई विरमा नदी में नहा रहे युवक की डूबकर मौत
हमीरपुर, सितम्बर 28 -- Hamirpur News: मुस्करा, संवाददाता। मवेशी चराकर घर लौट रहा चरवाहा मौदहा बांध के पानी से उफान पर चल रही विरमा नदी में नहाते समय डूब गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग उसकी मदद को भागते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चरवाहे को नदी से निकालकर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। इससे मृतक के घर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है。
घटना का विवरण थानाक्षेत्र के बिहूंनी खुर्द गांव निवासी मलखान ढीमर ने बताया कि सोमवार शाम लगभग पांच बजे उसका 26 वर्षीय भतीजा प्रीतम पुत्र रामबाबू ढीमर अपनी बकरियां चराकर खेतों से वापस घर आ रहा था। तभी विरमा नदी के पुराने रपटा के पास नदी में नहाने लगा। नहाते समय प्रीतम नदी में डूबने लगा। मदद की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.