हमीरपुर, अक्टूबर 18 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। बुंदेलखंड उत्थान संस्था के संस्थापक डॉ.रोहित सिंह राजावत ने बुंदेलखंड क्षेत्र के जनपद के ग्रामसभा बाँधुर बुजुर्ग में किसानों को हो रही खाद की समस्या को लेकर आवाज उठाई है। गांव में सहकारी समिति स्थापित कराने की मांग की है।उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण लिमिटेड के निदेशक एवं प्रदेश महामंत्री सहकार भारती डॉ.प्रवीण सिंह जादौन के बुंदेलखंड दौरे के दौरान मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा और गांव में सहकारी समिति की स्थापना हेतु पहल करने का अनुरोध किया। उन्होंने निदेशक डॉ.प्रवीण सिंह जादौन को यह भी अवगत कराया कि पूर्व में ग्राम बाँधुर बुजुर्ग में सहकारी समिति हेतु जमीन चिन्हित की गई थी। जहां समिति भवन का फाउंडेशन भी निर्मित है। यदि शासन-प्रशासन सहयोग करे तो वहीं पर समिति स्थापित कर खाद वितरण कार्य ...