Hamirpur News: बांकी गोशाला में दो गोवंश मृत और तीन मरणासन्न मिले
हमीरपुर, अक्टूबर 1 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। गुरुवार की शाम सीडीओ अरुण कुमार सिंह अचानक बांकी की गोशाला का निरीक्षण करने पहुंच गए। गोशाला के अंदर दो गोवंश मृत मिलने तथा तीन मरणासन्न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ, पशुचिकित्साधिकारी, पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया है।सीडीओ ने शाम चार बजे बांकी के गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ को गोशाला में दो गोवंश मृत मिले तथा तीन की हालत मरणासन्न थी। मौके पर भूसा पानी भी नहीं था। इस पर उन्होंने कड़ी नराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अंकुर सचान, पंचायत सचिव प्रदीप कुमार गौतम से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद उन्होंने बिलहड़ी के गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया, जहां पर व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.