हमीरपुर, अक्टूबर 25 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। बहन के घर से सात दिन पूर्व लापता हुए 19 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सरसैंडा और छिरावल गांव के बीच सड़क किनारे मिलने से सनसनी मच गई। मृतक के भाई ने हत्या करके शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। उसका है कि एक युवक उसके भाई को अपने साथ ले गया था। उसी दिन से वह लापता था। हर तरफ खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लापता होने की सूचना कोतवाली क्षेत्र के रौरौं गांव निवासी हरिओम रैकवार ने बताया कि उसका 19 वर्षीय छोटा भाई अनिल और पिता छत्रपाल रैकवार बीती 18 अक्टूबर को नवरात्र त्योहार पर छिरावल गांव में रहने वाली बहन हेमा के घर गए ह...