हमीरपुर, जुलाई 9 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे में संचालित पेट्रोल पंप से लाखों का डीजल लेने वाले बस्ती जिले के ट्रांसपोर्टर के खिलाफ अमानत में खयानत, पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाईवे किनारे स्थित आशारानी पेट्रोल पंप के मैनेजर सदर कोतवाली क्षेत्र के सिड़रा निवासी अजय कुमार यादव ने थाने में दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि लक्ष्मी कुबेर ट्रांसपोर्ट बस्ती के मालिक गया प्रसाद शुक्ला ने गलत पता बताकर जालसाजी करते हुए उनके पंप से 16 लाख रुपए का डीजल अपने ट्रकों में भरवा लिया। जब रुपए मांगे गए तो जान से मारने की धमकियां देने लगे। उक्त ट्रांसपोर्टर के कई ट्रक सीमेंट फैक्ट्री में माल की ढुलाई करते हैं। इन ट्रकों ने तीन से 22 दिसंबर 202...