हमीरपुर, जुलाई 28 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। श्रावण मास के आगमन से पहले सरीला नगर में भगवान शिव पर आधारित भक्ति गीत बम-बम भोले'' की शूटिंग संपन्न हुई। शूटिंग नगर के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों पर की गई, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी और कांवड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: हरिणा शिव मंदिर में भजन-कीर्तन व शिव जागरणशूटिंग स्थल गाने की शूटिंग कस्बे के पहाड़ी तालाब स्थित बजरंग बली स्थान, श्री शल्लेश्वर मंदिर परिसर तथा नगर के बाजार क्षेत्र में की गई। शूटिंग के दौरान भगवान शंकर-पार्वती की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे माहौल में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। वहीं गीत में बुंदेलखंड के उभरते कलाकार रिमझिम मांझी, पनवाड़ी के अमित...