हमीरपुर, जुलाई 21 -- Hamirpur News: हमीरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के ग्राम छानी बुजुर्ग स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में भीषण जलभराव और जर्जर रास्ते के कारण यूरिया खाद का वितरण पूरी तरह प्रभावित हो गया है। समिति में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद जलभराव की वजह से किसान केंद्र तक नहीं पहुँच पा रहे हैं। प्रबंध कमेटी ने समिति परिसर में जलभराव की समस्या से निदान की मांग की है। ग्राम छानी बुजुर्ग स्थित वी-पैक्स साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, द्वारिका प्रसाद, राममनोहर, गनेश सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि परिसर में भीषण जलभराव और जर्जर रास्ते के कारण यूरिया खाद का वितरण पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सर्वर डाउन होने से नहीं मिल रही खाद, किसान परेशान ह...