हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: मौदहा। सिसोलर थानाक्षेत्र के गांव छानी गऊघाट से बकरा चोरी करके भाग रहे बाइक सवार को युवक ने रिश्तेदार की मदद से घेरकर दबोच लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छानी गऊघाट निवासी उपेन्द्र कुमार पुत्र जयनारायण ने पुलिस को बताया कि बीती 17 अगस्त को उसके पिता जयनारायण बकरी व भैंस चराने के लिए चौकीदार के डेरा के पास गये थे। वह अपनी भैंस को देखने सड़क किनारे खेतों में गए और उनकी बकरियां रोड पर चर रही थीं। तभी दोपहर 12 बजे एक व्यक्ति बाइक से आया और एक बकरे को बाइक पर रखकर भाग निकला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: बाइक चोरी करते एक युवक पकड़ा, दूसरा आरोपी फरार इसकी जानकारी पिता ने मोबाइल पर दी तो 112 पुलिस को सूचित कर बकरी चोर का बाइक से पीछा किया। पता चला कि बकरी चोर बजरंगी डेरा की तरफ जा रहा है। इसक...