Hamirpur News: फोन कॉल पर बैंक डिटेल कभी न करें साझा
हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करने के लिए कस्बे के उपरौस मोहल्ले और नरायच गांव में पुलिस ने साइबर चौपाल लगाई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। उपरौस मोहल्ले में आयोजित चौपाल में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह और एसआई सूर्यबली पाण्डेय, कांस्टेबल विजय, अमित, जयदीप, विशाल, प्रताप ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठग लोगों को फोन कर, फर्जी लिंक भेजकर और बैंककर्मी बनकर उनकी निजी जानकारी हासिल करते हैं। ऐसे में किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, यूपीआई पिन, पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा करें। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.