Hamirpur News: फेरी वाले ने वकील की पत्नी से की टप्पेबाजी
हमीरपुर, जुलाई 14 -- Hamirpur News: हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े टप्पेबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बाइक सवार चार शातिर टप्पेबाजों ने चादर-दरी बेचने के बहाने वरिष्ठ अधिवक्ता की पत्नी के साथ 20 हजार की टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। शहर के पातालेश्वर मंदिर के समीप वरिष्ठ अधिवक्ता देवीप्रसाद त्रिपाठी का आवास है। सुबह वह कचहरी गए हुए थे। तभी 11 बजे पहले बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ता की पत्नी को खुद को चादर और दरी का व्यापारी बताया और कम दामों में बेहतरीन सामान देने का लालच देकर उन्हें बातों में उलझा लिया। इसके बाद दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति और आ गए। जिन्होंने झांसा देकर 20 हजार रुपए ऐंठ लिए और कपड़ों की गठरी थमाकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.