Hamirpur News: फिटनेस न दिखा पाने पर छह वाहनों के परमिट निरस्त
हमीरपुर, अगस्त 24 -- Hamirpur News: मौदहा। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने में लगे वाहनों की फिटनेस को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभागीय जांच में मौदहा तहसील क्षेत्र के छह विद्यालयों के वाहन निर्धारित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर परिवहन विभाग ने संबंधित वाहनों को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया है। इस अवधि में अभिलेख दुरुस्त न कराने पर वाहनों के विरुद्ध स्थायी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एआरटीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि निलंबित वाहनों से संबंधित विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अभिलेख मांगे गए हैं। अभिलेखों की जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.