Hamirpur News: फसल खराब होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर दी जान
हमीरपुर, सितम्बर 9 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के करगवां गांव में एक किसान ने बारिश से चौपट हुई फसल से आहत होकर पशुबाड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने कर्जा लेकर 40 बीघा जमीन बलकट पर ली थी। जिसमें फसलें बोई थीं। लगातार बारिश की वजह से फसलें खराब हो गई। जिसके चलते किसान ने आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगा ली। सवेरे फंदे से लटका शव देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। करगवां गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ मुन्ना टेलर ने बताया कि उसके 67 वर्षीय चाचा गबड़ू प्रसाद ने मंगलवार रात पशुबाड़े में फंदा लगा लिया। सुबह परिजनों ने देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। चंद्रशेखर ने बताया कि चाचा के नाम चार बीघा कृषि योग्य भूमि है। इसके अलावा उन्होंने करीब 40 बीघा जमीन कर्जा लेकर बलकट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.