Hamirpur News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
हमीरपुर, अगस्त 28 -- Hamirpur News: हमीरपुर। भाभी और चचेरी बहन से विवाद के बाद घर से निकली किशोरी का शव शुक्रवार की सुबह सूनसान इलाके में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटनास्थल की डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर चार के निवासी पप्पू कोरी ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री शिवानी का गुरुवार की शाम उसके बड़े भाई के पुत्र की पत्नी और बहन से विवाद हुआ था। जिसके बाद शिवानी घर से निकल गई। इन दोनों ने उसका काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन शिवानी का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह शिवानी का शव सुमेरपुर की कांशीराम कॉलोनी के पीछे सूनसान इलाके में पेड़ से लटका मिला। शव दुपट्टे से बनाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.