Hamirpur News: पड़ोसियों ने मारपीट कर किया अपमानित, युवक फांसी पर झूला
हमीरपुर, जुलाई 18 -- Hamirpur News: राठ। नाली के विवाद के बाद पड़ोसियों के हाथों बेइज्जत कर पीटे जाने से आहत होकर युवक ने शुक्रवार की देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सवेरे उसका फंदे से लटका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव निवासी प्रीतम कुशवाहा ने बताया कि उसका 22 वर्षीय छोटा भाई आनंद कुशवाहा शुक्रवार को अपने लिए लड़की देखने धनौरी गांव गया था। शाम को घर वापस लौट आया था। रात करीब 9.30 बजे उसका पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर यूपी 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। पुलिस के जाने के बाद इन्हीं पड़ोसियों ने आनंद के साथ मारपीट कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.