हमीरपुर, जुलाई 13 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के एक अभिभावक ने प्राइवेट विद्यालयों और एक ड्रेस विक्रेता के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि अभिभावकों पर स्कूल द्वारा निर्धारित दुकान से ही ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जहां मनमाने दाम वसूले जाते हैं और बिल भी उपलब्ध नहीं कराया जाता। कस्बे के वार्ड नंबर 12 सुभाष नगर निवासी अभिषेक सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सौभाग्य सिंह का एलकेजी कक्षा में एक निजी विद्यालय में प्रवेश कराया। आरोप है कि विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें ड्रेस खरीदने के लिए पशु बाजार के निकट स्थित मॉडर्न टेलर पर भेजा। वहां ड्रेस के 2,035 रुपए मांगे गए। जब उन्होंने खरीद का बिल मांगा तो दुकानदार ने बिल देने से इनकार कर दिया और अभद्र व...