Hamirpur News: प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत
हमीरपुर, सितम्बर 11 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से प्रसूता की मौत हो गई। परिजन उसे सीएचसी से जिला महिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। तभी बीच रास्ते उसकी सांसें थम गई। मृतका अपने पीछे दो पुत्रों, एक नवजात पुत्री सहित पति को बिलखता छोड़ गई है। थानाक्षेत्र के उपरी सायर गांव निवासी रविंद्र वर्मा की 25 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी का प्रसव होना था। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे मौदहा के एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे। लेकिन प्रसव होने का समय नजदीक देखकर परिजनों ने कम्हरिया के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया, जहां लक्ष्मी ने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के बाद रक्तस्राव बंद नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गुरुवार को सीएचसी मौदहा में भर्ती कराया है। लेकिन से भी उसे रेफर कर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.