हमीरपुर, सितम्बर 4 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। डीएम ऑफिस का अधिकारी वन उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को अनैतिक कार्रवाई की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जरिया थानाक्षेत्र के दंदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने बताया कि गत 18 जुलाई को मोबाइल फोन पर डीएम ऑफिस हमीरपुर के नाम से कॉल आई और छह सेकंड में कॉल कट गई। उस नंबर पर व्हाट्सएप पर विद्यालय की सूचना और जीपीएस फोटोग्राफी मांगी गई। जवाब में विद्यालय से संबंधित फोटो भेज दी गई। उसके दो दिन बाद से रोज ही व्हाट्सएप पर अनैतिक कार्रवाई की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है और विद्यालय शिकायत का स्क्रीनशॉट भी भेजा। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना अपने उच्च अधिकार...