Hamirpur News: प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, जलभराव-कीचड़ की सफाई
हमीरपुर, जुलाई 4 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। कुरारा ब्लाक की ग्राम पंचायत चंदूपुर से जुड़े करीब आधा दर्जन के आसपास के डेरों के बाशिंदों के सड़क निर्माण को लेकर किए गए हंगामा का असर हुआ है। प्रशासन ने आनन-फानन में गांव जाने वाली सड़क का जलभराव दूर कराने के साथ ही कीचड़ की सफाई करा दी गई। फिलहाल इससे लोगों की आवाजाही आसान हो गई है, लेकिन बारिश होने के बाद स्थिति फिर से बिगड़ेगी। चंदूपुर गांव पंचायत से जुड़े डेरों ब्रह्मा का डेरा, बनवासी का डेरा, अठभइयन का डेरा, बच्ची का डेरा, भिखुआ का डेरा, गुसाई बाबा का डेरा, गंगवा का डेरा आदि के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय में जमकर हंगामा काटा था। ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव और डेरों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग वर्तमान समय में जलभराव और कीचड़ से पटा पड़ा है। सिटी फॉरेस्ट से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.