हमीरपुर, सितम्बर 15 -- Hamirpur News: मौदहा। कस्बा में साइकिल सवार एक चोर घर के दरवाजे से पोस्टरों का एक बंडल पार कर चंपत हो गया है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में मौदहा कस्बा के मोहल्ला रामनगर निवासी अंशु चौहान ने बताया कि 14 सितंबर की दोपहर 1 बजकर 52 मिनट पर वह पिता के पुण्यतिथि के 11 पोस्टरों का बंडल लेकर घर पहुंचा। मात्र 2 मिनट में लोवर बदलकर घर से बाहर आया तो यह बंडल गायब था। पोस्टर चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस चोर की रेंजर सायकिल लाल एवं काली कलर की है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एतवार बाजार से बाइक चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस उसने नीले कलर की शर्ट एवं सफेद कलर का पैंट और सफेद जूते पहन रखे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...