Hamirpur News: पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा की होगी जांच
हमीरपुर, जुलाई 29 -- Hamirpur News: राठ। चार दिन पहले ध्रुवकली तालाब किनारे मिले शव की शिनाख्त 13 वर्षीय अयान उर्फ अरमान के रूप में होने के बाद मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। अयान घटना स्थल तक कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा जांच को भेजा गया है। बीती 25 जुलाई को कस्बे के निर्माणाधीन ध्रुवकली तालाब में पानी में उतराता शव मिला था। पुलिस ने मृतक की उम्र 30 साल आंकी थी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए तीन दिन तक मोर्चरी में रखा। लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी जरीना ने बताया कि एक बार परिजनों ने शव को देखा तो पहचान नहीं सके। मंगलवार को स्वयं उसने शव को देखा तो कपड़ों से अपने पुत्र अयान के रूप में पहचान की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ननिहाल आए मासूम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.