हमीरपुर, अक्टूबर 22 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। विधान परिषद इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन का शुक्रवार को मतदान होगा। जनपद के कुल 15413 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गुरुवार को सभी मतदान केंद्रों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में 15,413 स्नातक मतदाता पंजीकृत हैं तथा कुल 15 मतदेय स्थल एवं तीन सहायक मतदेय स्थल, यानी कुल 18 मतदेय स्थल हैं। निर्वाचन व्यवस्था के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 19 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को चार संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया ...