हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। सरसई गांव स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक के दो पूर्व छात्र राघव त्रिपाठी और आसिफ अली का पावर ग्रिड ऑफ इंडिया लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर (डिप्लोमा ट्रेनी) पद पर चयन हुआ है। भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ पावर के अधीन कार्यरत इस महारत्न उपक्रम में चयनित होकर दोनों युवाओं ने संस्थान का गौरव बढ़ाया है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा से वर्ष 2026 में डिप्लोमा उत्तीर्ण करने वाले राघव त्रिपाठी ने 6वीं, जबकि वर्ष 2025 में डिप्लोमा उत्तीर्ण करने वाले आसिफ अली ने 11वीं रैंक प्राप्त की है। दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और मित्रों के सहयोग एवं मार्गदर्शन को दिया। संस्थान के प्रधानाचार्य आलोक कुमार श्रीवास्तव ने दोनों छात्रों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रों क...