Hamirpur News: पॉलीटेक्निक के छात्र से विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक घायल
हमीरपुर, अक्टूबर 16 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। कस्बे के पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले आजमगढ़ के छात्र ने विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे डाला। जिसमें एक युवक जख्मी हुआ है। पुलिस ने आरोपी छात्र के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित मारपीट और घायल युवक के विरुद्ध भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। झगड़े की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। प्रकरण की जांच सीओ सदर करेंगे।
चाकू से हमले की शिकायत कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी सूरज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे मनकी रोड में किराए के मकान में रहने वाले पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र प्रियांशु ने उसे और उसके दोस्तों विजय व अंश को मनकी तिराहे पर बुलाया था। प्रियांशु मूलरूप से यूसुफपुर खानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ का निवासी है। जब वह लोग वहां पहुंचे तो प्रियांशु ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.