हमीरपुर, सितम्बर 24 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। कुरारा नगर पंचायत चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन के बीच पिछले दिनों हुए विवाद के बाद हुई एकतरफा कार्यवाही से वाल्मीकी समाज में आक्रोश गहरा गया। गुरुवार को बाल्मीकि समाज के सैकड़ो लोगों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उक्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।कुरारा नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि के समर्थन में गुरुवार को जनपद भर के बाल्मीकि समाज के लोग कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे में एकत्र हुए यहां प्रदर्शन के बाद डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि बीते आठ सितंबर को माया बाल्मीकि की गैरमौजूदगी में नगर पंचायत की टीम जेसीबी लेकर उसके मकान पहुंची और दीवार से सटी नाली की पट्टी तोड़ दी। जेसीबी ...