हमीरपुर, अगस्त 21 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। डीएम अभिषेक गोयल ने शुक्रवार को बेतवा नदी पर निर्माणाधीन सेतु का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्धता तथा श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बेतवा एवं यमुना नदियों पर लगभग 302 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुलों के कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर डीपीएम से कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध न होने तथा केवल एक लॉन्चर के माध्यम से कार्य संचालित किए जाने पर उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर दिलीप कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में विलंब के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं क...