Hamirpur News: पुलिस ने बावरिया गिरोह के तीन लोगों को दबोचा, नशीला पाउडर बरामद
हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: मौदहा। पुलिस ने गुरुवार को कस्बे के राजकीय डिग्री कॉलेज मार्ग की पुलिया के पास से बावरिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उक्त लोग नशीले पाउडर खिलाकर यात्रियों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के साथ लूटपाट करते थे। गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों में भीम निवासी फिरोजपुर थाना सदर जनपद पलवल हरियाणा के कब्जे से 30 ग्राम, आशू उर्फ संतोष निवासी ग्राम रुद्र इकरन थाना चिकसारा जनपद भरतपुर राजस्थान के कब्जे से 33 ग्राम व ज्योति बावरिया निवासी फिरोजपुर थाना सदर जनपद पलवल हरियाणा के कब्जे से 40 ग्राम अल्प्राजोलम (नशीला पाउडर) बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बताया गया कि वह लोग बावरिया समुदाय के है। दूर शहरों मे जाकर कस्बा व भीड़भाड़ वाले स्थानों से बस या टैक्सी में सवारी के रूप में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.