Hamirpur News: पुलिस को लिखित में दिया ठीक हूं, फिर इलाज कराने गया कानपुर
हमीरपुर, जुलाई 5 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। शहर के मेरापुर वार्ड में वारंटी को पकड़ने पहुंची पुलिस गलती से जिस युवक को उठाकर ले गई थी, उसे थाने में जमकर पीटने के बाद देर रात छोड़ दिया गया। हालांकि युवक को कानपुर रेफर किया गया था। लेकिन देर रात युवक पुलिस कर्मियों से जूझते हुए अपने घर को चला गया। कोतवाल का कहना है कि उसने लिखित में दिया है कि उसे इलाज नहीं कराया। उधर, सवेरे से युवक के घर का दरवाजा बंद था। पड़ोसियों ने बताया कि वह रात में ही कानपुर इलाज कराने की बात कहकर चला गया है। शहर के मेरापुर निवासी शिवराज पुत्र स्व.शिवकरन को कल शनिवार की शाम हल्का इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ कोर्ट का वारंट होने की बात कहकर ले गया था।
पुलिस की गलती कोतवाली में जब वारंट का वेरिफिकेशन हुआ तो पता चला कि जिस शिवराज को लाना था, ये वो नहीं है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.