हमीरपुर, अगस्त 31 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में पुराने विवाद को लेकर कोचिंग जा रहे एक छात्र के साथ आधा दर्जन लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना कस्बे में थाने के पीछे की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र ने आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...