Hamirpur News: पुराने मुकदमे में सुलह का दबाव, परिवार को जान से मारने की धमकी
हमीरपुर, अक्टूबर 30 -- Hamirpur News: राठ। पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी अखिलेश ने बताया कि गत दो जुलाई को उसने लखन, प्रमोद, शिवकुमारी और शांति देवी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी उस पर सुलह-समझौते का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी आए दिन उसके साथ ही पत्नी रीना और मां सियारानी से गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.