हमीरपुर, अक्टूबर 25 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभिक अर्हता (पीईटी) परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न कराई गई। इस दौरान डीएम अशोक कुमार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रथम पॉली में 1633 व दूसरी पॉली में 1588 सहित कुल 3221 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में आयोजन किया गया। जिसमें सुबह की प्रथम पॉली में डीएम अशोक कुमार ने श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्ष निरीक्षकों से आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चत कराने का आदेश दिया। प्र...