Hamirpur News: पिता-पुत्र ने मजदूर को पीटा, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
हमीरपुर, जुलाई 31 -- Hamirpur News: मुस्करा। थानाक्षेत्र के गहरौली गांव में एक मजदूर के साथ मारपीट की गई। पीड़ित मजदूर ने आरोप लगाया है कि शराब के नशे में धुत दबंगों ने साथ न जाने पर उसकी लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी के बैट से बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई भी नहीं की। गहरौली निवासी पीड़ित अरविंद कुमार ने बताया कि 20 जुलाई की शाम करीब 6 बजे गांव के कल्लू केवट ने उस पर साथ चलने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया। फिर अपने लड़के छोटू को भी बुला लिया। दोनों ने मिलकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी के बैट से उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना उसने थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने 21 जुलाई को उसे डॉक्टरी मुआयने के लिए सीएचसी मुस्करा भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे हमीरपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.