Hamirpur News: पिता के सामने कुएं में कूदा, बचाने की कोशिशें नाकाम, मौत
हमीरपुर, जुलाई 13 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। थाना मझगवां के कोठा गोहानी गांव में सोमवार की सुबह एक युवक ने अपने ही पिता के सामने गांव के गहरे कुएं में छलांग लगा दी। युवक नशे का आदी था और नशे की लत पूरी करने को पैसा न मिलने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुत्र को बचाने के लिए पिता ने भरपूर कोशिश की। ग्रामीणों की मदद से कुएं में नीचे उतरा भी लेकिन कुएं में गैस रिसाव की वजह से बीच रास्ते दम घुटने की वजह से उसे ऊपर खींच लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और दमकल दस्ता पहुंचा। चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाला गया। उधर, इस घटना के बाद गांव में शराब ठेके को लेकर महिलाएं हाथों में लाठी लेकर निकल पड़ी। जिन्हें किसी तरह पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
कोठा गोहानी गांव में घटना कोठा गोहानी गांव निवासी 35 वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.