Hamirpur News: पिछड़ा वर्ग की जातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का आकलन
हमीरपुर, अक्टूबर 24 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें स्थानीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति, विभिन्न जातियों के प्रतिनिधित्व, आरक्षण के लाभ तथा राजनीतिक सहभागिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
ओबीसी जातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की समीक्षा बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाली 79 जातियों के स्थानीय निकायों में राजनीतिक प्रतिनिधित्व की स्थिति का आंकलन करने पर विशेष जोर दिया गया। इस संबंध में यह परीक्षण किए जाने की आवश्यकता पर चर्चा हुई कि संबंधित जातिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.