Hamirpur News: पाइप लाइन लीकेज से खेतों में हो रहा जलभराव
हमीरपुर, अक्टूबर 27 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। मकरांव गांव के किसानों ने अछरेला गांव में पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज से खेतों में पानी भरने की शिकायत की है। किसानों का कहना है कि कई वर्षों से खेतों में पानी भरा होने के कारण वे फसलें नहीं कर पा रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को किसानों ने उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर पाइपलाइन का लीकेज बंद कराने और नुकसान की भरपाई कराने की मांग की। प्रताप सहित अन्य किसानों ने बताया कि मौजा अछरेला में गाटा संख्या 100 की 0.809 हेक्टेयर भूमि में उनका एक तिहाई हिस्सा है। गांव में पेयजल आपूर्ति की मुख्य लाइन दो स्थानों से लीक हो रही है। इससे पानी खेतों में भर रहा है और कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों ने बताया कि वे खेती से होने वाली आय पर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.