Hamirpur News: पाइप लाइन को खोदी गई सड़क का नहीं हुआ निर्माण
हमीरपुर, जुलाई 30 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। क्षेत्र के देवरा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गई सड़क दलदल से भरी हुई है। तमाम शिकायतों के बाद जब सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने चंदा कर ढाई सौ पत्थर (चीप) डालकर अस्थाई रास्ता बनाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क बनाये जाने की मांग की है। देवरा गांव के अनिल कुमार, यशेंद्र राजपूत, इंद्रपाल, मर्दन, राजकिशोर, राजू सोनी, विक्रम सिंह, ब्रजकिशोर, वीरेंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि यशेंद्र सिंह के मकान से कल्लाही तालाब तक तकरीबन 40 मीटर सड़क ढाई साल पहले जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गई थी। पाइपलाइन डालने के बाद विभाग सड़क बनाना भूल गया। जिससे सड़क दलदल में तब्दील हो गई। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्च अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से की। लेकिन आज तक सड़क बन नहीं सकी। उन्होंने बताया कि कीचड़ से बीमारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.