Hamirpur News: पहाड़ीगढ़ी गांव का ट्रांसफार्मर पांच दिनों से खराब
हमीरपुर, सितम्बर 1 -- Hamirpur News: राठ। क्षेत्र के पहाड़ीगढ़ी गांव में 5 दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने से अंधेरा पसरा है। ग्रामीणों ने एसडीओ से शिकायत कर जल्द ही विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीगढ़ी गांव के अशोक कुमार, राजकुमार, रामहेत, अरविंद, नीरज, रवि, उदित, नारायण सहित आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने बताया कि गांव का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले 6 दिन पहले तेज धमाके के साथ खराब हो गया था। बिजली कर्मचारी और अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। जिससे लोग ग्रामीण अंधेरे में रह रहे हैं। ट्रांसफार्मर से गई केबल भी जर्जर हो चुकी है। जिस कारण आए दिन फाल्ट होते हैं। ग्रामीणों ने एसडीओ से शिकायत कर विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.