Hamirpur News: पहली बारिश में बहा मदारपुर गांव का चंद्रावल नदी में बना रपटा
हमीरपुर, अगस्त 9 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र के मदारपुर गांव में चंद्रावल नदी में लघु सिंचाई विभाग द्वारा करवाया गया चेकडैम कम रपटा निर्माण पहली ही बारिश नहीं झेल पाया। बारिश के पानी के तेज बहाव में रपटा का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोष है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, विभागीय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े इस चेकडैम कम रपटा निर्माण के बावत विभाग में सन्नाटा है। एक्सईएन से लेकर जेई तक के फोन बंद हो गए हैं। मदारपुर के ग्रामीणों के अनुसार गांव और आसपास के लोगों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए लघु सिंचाई विभाग ने वर्ष 2025 में रपटा का निर्माण कराया था। निर्माण के बाद लोगों को उम्मीद थी कि इससे आवागमन सुगम होगा और बरसात के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.