Hamirpur News: पशुधन प्रसार अधिकारी को पीटा, कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया
हमीरपुर, सितम्बर 5 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। गोशाला का निरीक्षण करने गए पशुधन प्रसार अधिकारी के साथ दबंगों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना तीन सितंबर की है। तहरीर के आधार पर चिकासी पुलिस में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पशुधन प्रसार अधिकारी की रिपोर्ट मझगवां थानाक्षेत्र के अटगांव गांव के पशुधन प्रसार अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि वह पशु चिकित्सालय गोहांड में कार्यरत है। गत तीन सितंबर को गोशाला का निरीक्षण करने जिगनी गांव गए थे। निरीक्षण के दौरान गांव के शिवेंद्र सिंह, रोमित सिंह उर्फ धीरू एवं नमन कुमार गौशाला के अंदर आ गए। जिन्होंने गौशाला में कीचड़ व जलभराव व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर ग्राम प्रधान व सचिव को गाली-गलौज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.