हमीरपुर, अक्टूबर 24 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जिले के मौदहा व राठ विकास क्षेत्र में एलिम्को कानपुर के सहयोग से परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे 166 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। सहायक उपकरण मिलने से बच्चों के चेहरों पर सुखी साफ नजर आई।समेकित शिक्षा अन्तर्गत उपकरण वितरण शिविर शनिवार को राठ बीआरसी में लगाया गया। शिविर की मुख्य अतिथि एसडीएम चित्रा निर्वाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को मिले उपकरण उनके लिए उपयोगी साबित होंगे। इसके पूर्व 23 अक्टूबर को मौदहा बीआरसी में शिविर का आयोजन किया गया था। दोनों बीआरसी में लगे शिविर में कुल 166 दिव्यांग बच्चों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण वितरित किये गए। सहायक उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विशिष्ट अतिथि बीईओ शैलेश त्रिपाठी, जिला समन्वयक अनूप पांडेय, एलिम्को कानपुर के विशेषज्ञ क...