हमीरपुर, अक्टूबर 18 -- Hamirpur News: मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव परछा में पुरानी रंजिश के चलते रविवार की शाम हुई गोलीबारी में एक युवक बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। रविवार की शाम परछा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गांव निवासी बच्चा पुत्र शमसुद्दीन ने बताया कि गांव के ही बाप-बेटे ने मिलकर उसके ऊपर फायर किए। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सरेशाम ताबड़तोड़ गोलियां चलने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंच गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...