Hamirpur News: पत्थरबाजी कर गेट क्षतिग्रस्त किया, जान से मारने की धमकी
हमीरपुर, अगस्त 24 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के वार्ड नंबर 14 में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों द्वारा घर के दरवाजे पर गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बे के रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास वार्ड नंबर 14 निवासी अवधकिशोर द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान कस्बा निवासी पंकज गुप्ता, विष्णुकांत विश्वकर्मा, सुमित पाल तथा रवि समेत अन्य लोग उसके घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करते हुए पुरानी रंजिश के चलते दरवाजे पर पत्थरबाजी करने लगे। पत्थर लगने से घर का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.