Hamirpur News: पति सहित पांच पर दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
हमीरपुर, अगस्त 19 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। एक वर्ष पूर्व हुई शादी में विवाहिता ने पति सहित ससुरालियों पर बाइक और सोने की चैन को लेकर उसका उत्पीड़न करने की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौडा निवासी सीमा प्रजापति ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह एक साल पहले गुढा निवासी शिवमिलन के साथ हुआ था। जिसमें उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज़ और नकदी दिया था। लेकिन उसका पति शिवमिलन, ससुर लच्छीराम, सास ललिता देवी, जेठ राममिलन, जेठानी पूजा अतिरिक्त दहेज़ के रूप में बाइक और सोने की जंजीर की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न और उसके साथ मारपीट करते थे। पीडिता ने बताया कि उसने काफी उत्पीड़न सहा लेकिन उनका उत्पीड़न लगातार बढता जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.