Hamirpur News: पति-ससुर ने मिलकर घर से निकाला
हमीरपुर, जुलाई 28 -- Hamirpur News: बिवांर। कस्बा बिवांर के पुरवा मोहाल की खुशबू पत्नी अमित सिंह ने थाना में तहरीर देकर बताया कि मायका सुमेरपुर में है। चार साल पहले शादी हुई थी उसकी एक साल की पुत्री है। पति आये दिन अभद्रता करते हुए मारपीट करता है। ससुर श्याम किशोर ने भी पुत्र का पक्ष लेते हुए मारपीट की। पति-ससुर ने मिलकर उसको घर से बाहर निकाल दिया। बड़ी बहन के साथ आई महिला ने पति व ससुर के खिलाफ मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने की थाना में तहरीर दी है। वहीं पति ने महिला के मारपीट किए जाने की थाना में तहरीर दी है। महिला अपनी बड़ी बहन के साथ मायका चली गई है। एसआई रवि शंकर ने बताया कि पति-पत्नी दोनों की तहरीर मिली है जांच का कार्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.