Hamirpur News: पति के लौटने पर पत्नी की अर्थी और बेटे के आने पर उठा पिता का जनाजा
हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। कस्बा कुरारा में रविवार को दुर्घटना में दोनों लोगों की मौत के दूसरे दिन सोमवार को शोकाकुल माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है। हालांकि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। दूसरी तरफ गंभीर रूप से घायल ममता का कानपुर में इलाज चल रहा है। कस्बा कुरारा के वार्ड नंबर सात निवासी 40 वर्षीय रुक्मिणी पत्नी रमेशचंद्र व वार्ड नंबर 10 निवासी 43 वर्षीय इमाम बख्श की रविवार को सुबह मार्निंग वॉक से वापस घर जाते समय मारुति वैन से कुचलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया है। सोमवार सुबह दस बजे रुक्मिणी के शव का कस्बे में अंतिम संस्कार किया गया। सवेरे ही रुक्मिणी का पति दिल्ली से आया था। जबकि इमाम बख्श को शाम को कब्रिस्तान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.