हमीरपुर, अगस्त 24 -- Hamirpur News: बिवांर। कस्बा बिवांर के हटवारा मोहाल की रीतू पत्नी संजय सिंह ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पुत्री अनन्या गांव के हीरानंद इंटर कॉलेज की दसवीं की छात्रा है। पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जाने के लिए अधिवक्ता को गत साल उसके कहने पर एक हजार रुपये दिए थे। उसने प्रमाण पत्र को एक साल से अधिक समय के बीत जाने पर नहीं बनवाया। रुपये वापस मांगने पर देने से इनकार कर अभद्रता कर रहा है। उससे आहत आकर महिला ने उसके खिलाफ थाना में तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...