हमीरपुर, सितम्बर 20 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। डीएम अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में शनिवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों एवं न्यायालयों में लंबित मुकदमों की प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम ने अभियोजन अधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि न्यायालयों में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित की जाए तथा गंभीर आपराधिक मामलों में साक्ष्यों एवं गवाहों को समय से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से की जाए।

अभियोजन कार्यों की समीक्षा उन्होंने कहा कि अभियोजन से संबंधित प्रकरणों में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक साक्ष्य एवं अभिलेख समय से उपलब्ध कराए जाएं, जिससे मुकदमों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो।

आपराधिक मामलों की समीक्षा उ...