हमीरपुर, अक्टूबर 11 -- Hamirpur News: बिंवांर, संवाददाता। पुत्र के जन्म पर रात में बिना परमिशन नौटंकी में नृत्यांगना का नाच देखने के दौरान आगे बैठने की होड़ को लेकर युवकों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है।

नौटंकी में आगे बैठने को लेकर विवाद कस्बा बिंवांर के पुरवा मोहाल निवासी जयदयाल अनुरागी के नाती के पैदा होने पर दो दिन पहले रात में नौटंकी का आयोजन किया गया था। नृत्यांगनाओं के नाच के दौरान तख्त-कुर्सियों पर आगे बैठने को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी युवक भूरा पुत्र मुन्नीलाल के आगे कुर्सी पर बैठने पर अवधेश, जगमोहन, दिनेश पुत्रगण झल्लू वर्मा ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने भूरा के साथ मारपीट कर भगा दिया।

दोनों पक्षों में मारपीट और पुलिस की कार्रवा...